मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. National Senior Wrestling
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (01:12 IST)

रितु फोगाट के नाम राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती का पहला स्वर्ण

रितु फोगाट के नाम राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती का पहला स्वर्ण - National Senior Wrestling
इंदौर। म.प्र. कुश्ती संघ की मेजबानी में आयोजित 62वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय पहलवान रितु फोगाट ने अपनी ख्याती के अनुरूप उम्दा प्रदर्शन करते हुए इस चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण अपने नाम किया। 
 
50 किग्रा के खिताबी मुकाबले में हरियाणा 'ए' टीम की रितु के समक्ष हरियाणा 'बी' टीम की ही निर्मला देवी की चुनौती थी। रितु ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बना ली थी और निर्मला के खिलाफ लगातार अंक अर्जित कर बाजी 6-2 से अपने नाम कर ली। इस वजन वर्ग में पंजाब की प्रिती व उत्तरप्रदेश की शितल तोमर कांस्य पदक जीतने में सफल रही। 
55 किग्रा भार वर्ग के खिताबी मुकाबले में रेलवे की विनेश फोगाट ने हरियाणा की मनीषा पहलवान को 10-0 शिकस्त दी।  यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा खेला गया और मनीषा अंतरराष्ट्रीय सितारा पहलवान के समक्ष असहाय नजर आ रही थी। इस वजन वर्ग का कांस्य पंजाब की सौरनजीत कौर व हरियाणा की रीना के नाम रहा। 
 
पुरुष ग्रीको रोमन के परिणाम - 
55 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - राजिंदर हरियाणा
द्वितीय - नवीन दिल्ली 
तृतीय - राजकुमार चंडीगढ़
तृतीय - जोगिंदर रेलवे 
 
60 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - मनीष हरियाणा 
द्वितीय - ज्ञानेंदर सर्विसेस
तृतीय - रंजीत कंबोज पंजाब
तृतीय - विक्रम कुराड़े रेलवे 
 
72 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - आदित्य कुंडु पंजाब
द्वितीय - कुलदीप मलिक हरियाणा 
तृतीय - श्री भगवान हरियाणा 
चतुर्थ - एम. रफीक होली कर्नाटक 
 
82 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - हरप्रीत सिंह  पंजाब
द्वितीय - अमरनाथ यादव रेलवे 
तृतीय - मोहित हरियाणा
तृतीय - दीपक गुल्ला दिल्ली 
 
87 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - सुनील हरियाणा 
द्वितीय - प्रबपाल सिंह पंजाब
तृतीय - रविंद्र खत्री सर्विसेस
तृतीय - अमित कुमार रेलवे 
 
97 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - हरदीप रेलवे 
द्वितीय - सुमीत सर्विसेस
तृतीय - सागर हरियाणा 
तृतीय - श्रीपाल दिल्ली 
 
77 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - गुरप्रित पंजाब
द्वितीय-  मनजीत दिल्ली 
तृतीय - दिनेश रेलवे 
तृतीय - हरेंद्र सर्विसेस 
 
67 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - मनीष हरियाणा 
द्वितीय - अनिल रेलवे 
तृतीय - सुरेश सर्विसेस
तृतीय - मनोज यूपी 
 
63 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - गौरव सर्विसेस
द्वितीय - विकास हिमाचल प्रदेश 
तृतीय - रंजीत हरियाणा 
तृतीय - सन्नी कुमार पं. बंगाल
 
130 किग्रा भार वर्ग 
प्रथम - नवीन सर्विसेस ए 
द्वितीय - सोनू पं. बंगाल 
तृतीय - बलजीत हरियाणा बी 
तृतीय - मेहर सिंह सर्विसेस 
स्पर्धा का शुभारंभ : इसके पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता महापौर मालिनी गौड़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश शर्मा, म.प्र. संघ के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। 
 
अतिथियों को स्मृति चिन्ह नंदकिशोर पहाडिय़ा, नारायण सिंह यादव, धीरज ठाकुर, राकेश कनाड़, योगेंद्र सोनी व वीरेंद्र गुप्ता ने दिए। संचालन ओमप्रकाश खत्री ने किया तथा आभार आयोजन सचिव पप्पू यादव ने माना। 
 
आज सुशील व साक्षी होंगे एक्शन में : स्पर्धा के दूसरे दिन शुक्रवार को वैसे तो पुरुषों में 10 वजन वर्गों में फ्रीस्टाईल के मुकाबले होंगे। साथ ही दो महिलाओं के भी वजन वर्ग में मुकाबले लड़े जाएंगे लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार व साक्षी मलिक के मुकाबलों पर टिकी रहेगी। 
 
सुशील 74 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश कर रहे है तो साक्षी मलिक 63 किग्रा भार वर्ग में एरिने में उतरेंगी। इन दो नामी पहलवानों के अलावा गीता फोगाट, गितिका जाखड़ व सरीता भी अपना दमखम दिखाएंगी। आज बड़ी संख्या में पुराने कुश्ती उस्ताद और वरिष्ठ कुश्ती समीक्षक भी अभय प्रशाल में नजर आए।
कई दिग्गज दर्शक दीर्घा में : महू में कई सालों तक व्यायामशाला चलाने वाले शिवराम पटेल, जिन्हें कुश्ती में 1995 में प्रथम द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था, वे अब चंडीगढ़ में जा बसे हैं। उनके पुत्रों सतीश और राकेश पटेल ने भी कुश्ती में काफी नाम कमाया है, वे भी दर्शकदीर्घा में मौजूद थे जबकि सालों तक कुश्ती कला पर अपनी पैनी कलम चलाने वाले सुभाष कर्णिक भी मैट पर चल रही कुश्ती को निहारते रहे। देर शाम ओलंपियन साक्षी मलिक भी दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रही।
ये भी पढ़ें
सुशील के वापसी के फैसले से खुश हैं बृजभूषण शरण सिंह