1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Maria Sharapova

शारापोवा ने नीदरलैंड्स के कोच स्वेन से नाता तोड़ा

Maria Sharapova
इंडियन वेल्स। 5 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ने डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले दौर में हार के बाद अपने टेनिस कोच स्वेन ग्रोएनवेल्ड के साथ नाता तोड़ने का फैसला किया है।
 
 
शारापोवा ने कहा कि 4 साल साथ काम करने के बाद अलग होने का फैसला आपसी सहमति से किया गया है। शारापोवा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक साथ 4 सफल और चुनौतीपूर्ण वर्ष बिताने के बाद मैं बेजोड़ निष्ठा, काम के प्रति नैतिकता और इससे भी महत्वपूर्ण इस काम की साझेदारी से अलग दोस्ती के लिए स्वेन का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। 
 
उन्होंने कहा कि हम आपसी सहमति से अगले होने को राजी हुए हैं लेकिन मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि अपने करियर के दौरान मेरे साथ उनके जैसा नेतृत्वकर्ता रहा। (भाषा)
अगला लेख
जडेजा की जगह लेंगे अश्विन