बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. legend hockey player charanjeet singh dies
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (14:22 IST)

महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन, 1964 में भारत को जिताया था ओलंपिक में गोल्ड

hockey player
नई दिल्ली। भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे।
 
चरणजीत अगले महीने अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले थे। उनके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी है। 5 साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे।
 
उनके बेटे वी पी सिंह ने बताया, 'पांच साल पहले स्ट्रोक के बाद से वह लकवाग्रस्त थे। वह छड़ी से चलते थे लेकिन पिछले दो महीने से उनकी हालत और खराब हो गई। उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।'
 
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।
 
ये भी पढ़ें
3 साल बाद वनडे टीम में शामिल हुआ इंडीज का यह घातक पेसर, टीम इंडिया के खिलाफ करेगा गेंदबाजी