1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Leander Paes

Leander Paes। हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारे पेस और डेनियल

Leander Paes
नई दिल्ली। भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मार्कस डेनियल को न्यूपोर्ट में हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
 
तीसरी सीड पेस और डेनियल को स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और यूक्रेन के सर्जेई स्टाखोवस्की की जोड़ी ने 1 घंटे 36 मिनट में 3-6, 7-6 (8), 11-9 से हराया।
 
पेस और डेनियल को इस प्रदर्शन से 9,180 डॉलर और 90 अंक मिले। पेस इस टूर्नामेंट में पहली बार 1995 में खेले थे और उसके 24 साल बाद भी वे इस टूर्नामेंट में खेले। (वार्ता)
अगला लेख
सिंधू का अपने पहले खिताब का सपना यामागुची के हाथों हार के साथ ही टूटा