Hanuman Chalisa
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Junior World Wrestling Championships

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम

Junior World Wrestling Championships
नई दिल्ली। भारत की 24 सदस्यीय टीम 1 से 4 अगस्त तक होने वाली जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए फिनलैंड रवाना हो गई। टीम में पुरुष फ्री स्टाइल, महिला कुश्ती और ग्रीको रोमन वर्ग के आठ-आठ पहलवान हैं।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस महीने की शुरुआत में जूनियर और सीनियर स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए थे। 
 
टीम : पुरुष फ्रीस्टाइल : सूरज असवाला (50 किलो), भरत पाटिल (55 किलो), रविंदर (60 किलो), करण (66 किलो), वीर देव गुलिया (74 किलो), दीपक पुनिया (84 किलो), मोनू (96 किलो) और मोहित (120 किलो)।
 
ग्रीको रोमन : अर्जुन हालाकुरकी (50 किलो), विजय (55 किलो), मनीष (60 किलो), दिनेश (66 किलो), साजन (74 किलो), सुनील कुमार (84 किलो), सागर (96 किलो), सतीश (120 किलो) महिला कुश्ती : दिव्या तोमर (44 किलो), अंकुश (48 किलो), नंदिनी सालोके (51 किलो), पूजा गेहलोत (55 किलो), मंजू कुमार (59 किलो) , रेशमा माने (63 किलो), पूजा देवी (67 किलो) और पूजा (72 किलो)।
(वार्ता)
ये भी पढ़ें
फुटबॉल स्टेडियम के बाहर भगदड़, दो मरे