शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Hockey resembles the stalwart Major Dhyanchand on National Sports Day
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 अगस्त 2022 (18:55 IST)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने याद किया मेजर ध्यानचंद को

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने याद किया मेजर ध्यानचंद को - Indian Hockey resembles the stalwart Major Dhyanchand on National Sports Day
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान सविता ने सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उन्हें याद किया और देश को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।

मनप्रीत ने देश को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ राष्ट्रीय खेल दिवस खुद को स्वस्थ जीवन जीने के महत्व को याद दिलाने का एक शानदार अवसर है। विश्व स्तर पर विभिन्न विषयों में हासिल होने वाली उपलब्धियां बच्चों को सक्रिय जीवन शैली अपनाने और प्रतिस्पर्धी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। ”

उन्होंने कहा, “ हमें देश में एक अच्छी खेल संस्कृति का पोषण करना चाहिए। मुझे लगता है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे नियमित आयोजनों के साथ हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ”

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष अब एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 के आगामी सत्र की तैयारी शुरू करेंगे, जिसमें भारत इस साल अक्टूबर और नवंबर में अपने घरेलू मैचों का पहला चरण खेलेगा।

मनप्रीत ने टीम के अगले लक्ष्य के बारे में कहा, “ हम सीडब्ल्यूजी में अपने प्रदर्शन का विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रतियोगिता में कुछ अच्छे निष्कर्ष निकले। दबाव में प्रदर्शन करने के लिए हमें और भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है और अपने अगले अभियान के लिए तैयारी करते हुए हम इन्हीं चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ”

इसी बीच, भारतीय महिला टीम को बर्मिंघम 2022 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जिताने वाली सविता ने कहा, “ मैं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देती हूं। मैं यह देखकर अभिभूत हूं कि ज्यादा से ज्यादा युवतियां खेलों में करियर बनाना चाहती हैं। पिछले हफ्ते हरियाणा में घर वापस आने के बाद से मैंने एक भी खाली खेल का मैदान नहीं

देखा। ”उन्होंने कहा, “ बच्चे कोई न कोई खेल खेल रहे थे और यह बहुत उत्साहजनक है। मुझे लगता है कि देश ने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों जैसे अन्य खेलों में कई पदक जीते हैं, जिससे अधिक बच्चे सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। ”(वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत नहीं, सुपर 4 में जाने वाली पहली एशियाई टीम है अफगानिस्तान, बांग्लादेश पर जीत के बाद सदमे में बड़ी टीमें