सम्बंधित जानकारी
- क्या होता है विरासत टैक्स, क्यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?
- राहुल के खिलाफ धन और मीडिया का इस्तेमाल करती है भाजपा : प्रियंका गांधी
- कर्नाटक में आरक्षण को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...
- ममता बनर्जी ने बताया 7 चरणों में क्यों कराए जा रहे लोकसभा चुनाव
- अमेठी में लगे राबर्ट वाड्रा के समर्थन में पोस्टर, कांग्रेस क्यों हुई नाराज?
कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा
Virendra Sachdeva's statement regarding Congress manifesto : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल है और इसका उद्देश्य देश को तोड़ना है।
सचदेवा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टिकरण की राजनीति की बू आ रही है। वे कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश में संपत्ति का सर्वेक्षण कराएंगे। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे किस संपत्ति का जिक्र कर रहे हैं? क्या वे हमारी मां-बहनों के आभूषणों के बारे में बात कर रहे हैं?
सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का उद्देश्य देश को तोड़ना है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस माताओं और बहनों की संपत्ति जब्त करना चाहती है, इस पर सचदेवा ने कहा, क्या बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से संबंधित होना अपराध है? क्या मंगलसूत्र पहनना अपराध है?
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने एमसीडी के स्कूलों में छात्रों के लिए वर्दी और किताबें खरीदने के लिए धन के वितरण में देरी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि वह शहर में प्रभावी शासन चलाने में विफल रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
