1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. iran-us-war-threat-mojtaba-khamenei-revenge-trump-missile-warning

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

Middle East tensions
Middle East tensions: मिडिल ईस्ट बारूद के ढेर पर बैठ चुका है और कभी भी महाविनाश का बटन दब सकता है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सुप्रीमो अली खामेनेई के जनाजे पर पूरी दुनिया के सामने इजराइल और अमेरिका को तबाह करने की खूनी कसम खाई है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस धमकी पर ऐसा पलटवार किया है जिससे पूरी दुनिया कांप उठी है। ट्रंप ने एलान कर दिया है कि ईरान को मिटाने के लिए अमेरिका की '1000 मिसाइलें' पूरी तरह तैयार हैं।
 
दरअसल, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के मौके पर एक ऐसा लिखित संदेश जारी किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में तहलका मचा दिया है। मोजतबा ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर सीधे शब्दों में कहा कि हम अपराधी और बदनाम हत्यारों से अपने शहीद नेता (पिता) और दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का कतरा-कतरा बदला लेने का वादा करते हैं। यह पूरे देश की मांग है और यह होकर रहेगा। ALSO READ: क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

लाखों आंखों में आंसू और दिल में आक्रोश

इस महातनाव के बीच, ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई को गुरुवार देर रात मशहद शहर के पवित्र 'इमाम रजा दरगाह' में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके बड़े बेटे की अगुवाई में लाखों की उमड़ी भीड़ ने रोते-बिलखते जनाजे की नमाज पढ़ी। ईरान और इराक के 5 शहरों में 6 दिनों तक चला यह शोक अब खत्म हो चुका है, लेकिन इस शोक सभा से उठी बदले की चिंगारी अब किसी भी वक्त भीषण विश्वयुद्ध का रूप ले सकती है। 

पूरा ईरान तबाह कर देंगे

ईरान के इस तेवर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी दी। ट्रंप ने लिखा कि 1000 मिसाइलें लॉक : हमारी एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना सीधे ईरान पर है। अगर ईरान ने अपनी धमकी पर अमल करने की जुर्रत भी की, तो उसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

सभ्यता मिटाने की चेतावनी

ट्रंप ने अरबी में ईश्वर का नाम लेते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह नष्ट कर देगी। यह विवाद तब और गहरा गया जब अमेरिकी अधिकारियों ने मांग की कि ईरान 'होर्मुज स्ट्रेट' (Hormuz Strait) को जहाजों के लिए सुरक्षित रखने का सार्वजनिक एलान करे, लेकिन तेहरान ने इस रणनीतिक रास्ते पर अपना कंट्रोल छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका लगातार ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

... तो ईरान पर परमाणु बम गिरा देना

ट्रंप का दावा है कि ईरान उनकी हत्या करवाना चाहता है। हाल ही में 'न्यूयॉर्क पोस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने खुद इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिकी सेना को स्पष्ट और गुप्त निर्देश दे रखे हैं कि यदि ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब रहता है, तो ईरान पर ऐसा खूनी हमला किया जाए जैसा इतिहास में कभी न देखा गया हो। यदि मेरी हत्या होती है तो ईरान पर परमाणु बम गिरा देना। ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से ईरान की हिट लिस्ट में नंबर-1 पर हूं। उम्मीद है अगर मैं नहीं रहा, तो आप लोग मुझे याद करेंगे।
अगला लेख
वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी