1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian athletes left stranded to avail lodging and boarding facility

Asian Games में 30 से 35 कमरे कम, भारतीय खिलाड़ियों को होना पड़ा परेशान

Asian Games
एशियाई खेलों में भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर ही पता चला कि आयोजकों ने 30 से 35 भारतीय खिलाड़ियों को आवास व्यवस्था की सूची से निकाल दिया है जिससे भारत को उनके लिये कमरों का इंतजाम करना पड़ा।कई भारतीय खिलाड़ियों को यहां पहुंचने पर रहने की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा और कमरों के लिसे घंटों इंतजार भी करना पड़ा।

यादव ने यहां ध्वजारोहण समारोह से इतर कहा ,‘‘ आयोजन समिति ने हमें बताया कि भारत से अपेक्षा से अधिक खिलाड़ी आ गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। हमने उतने ही खिलाड़ी भेजे हैं जितने तय हुए थे। लेकिन उन्होंने कुछ नाम हटा दिया जिनके लिये हमने होटल बुक किये । 30 . 35 खिलाड़ियों को लेकर परेशानी हुई है।’’

उन्होंने कहा ,‘ हमारी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए कमरे बुक किये।’’यादव ने कहा कि टीमों के आगमन पर व्यवस्था को लेकर कुप्रबंधन देखने को मिला है लेकिन कहा कि इस स्तर पर आयोजन में ऐसी दिक्कतें आती हैं।

उन्होंने कहा ,‘‘ कुप्रबंधन तो है लेकिन यह बड़ा आयोजन है और ऐसा होता है। हमें इससे आगे देखना है। हमें अपने खिलाड़ियों की समस्याओं का हल करना है और उन्हें रहने के लिये अच्छी जगह देनी है ताकि वे मानसिक और शारीरिक तौर पर अच्छी स्थिति में रहें और पदक जीत सकें।’’

यादव ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अब कमरे मिल चुके हैं और कोई परेशानी नहीं है।उन्होंने कहा ,‘‘ कल रात हमारे दो अभियान उप प्रमुख अलकनंदा अशोक और अंजलि भागवत खिलाड़ियों को लेने हवाई अड्डा गए थे। हमने होटल के 18 कमरे बुक किये हैं और आज 10 और करेंगे जिसमें 30 खिलाड़ी आ सकें।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल बन सकते हैं अगले मुख्य चयनकर्ता