1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Helen Obiree, IAAF Cross Country

हेलेन ओबीरी ने आईएएएफ क्रॉस कंट्री में रचा इतिहास

Helen Obiree
आरहस(डेनमार्क)। पूर्व विश्व 5000 मीटर चैंपियन केन्या की हेलेन ओबीरी ने यहां आईएएएफ वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन से रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 
 
इस जीत के साथ ओबीरी दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने सीनियर वर्ल्ड इंडोर, आउटडोर और क्रॉस कंट्री खिताब जीते हैं।

ओबिरी ने 10.24 किलोमीटर का रास्ता 36:14 सेकंड में पूरा किया और इथोपिया की डेरा डिडा से दो सेकंड आगे रहीं जबकि दो बार की वर्ल्ड 20 क्रॉस कंट्री चैंपियन लेटेसेनबेट गिडे 36:24 सेकंड का समय लेकर तीसरे नंबर पर रहीं। 
 
केन्या और इथोपिया ने टीम रेस इवेंट में दो शीर्ष स्थान हासिल किये। ये दोनों देश चैंपियनशिप में 2002 से अब तक सभी संस्करणों में अपने दो शीर्ष स्थानों पर बरकरार चल रहे हैं।
अगला लेख
कोलकाता का 121 साल पुराना वारी एथलेटिक क्लब जलकर खाक