1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. French tennis made a plan to help the players

फ्रेंच टेनिस ने खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई योजना

French tennis
वाशिंगटन। फ्रेंच टेनिस महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे पेशेवर खिलाड़ियों की मदद के लिए 3.8 करोड़ डॉलर की योजना बनाई है। 
 
महासंघ ने कहा कि उसने इस योजना को मंजूरी दी है जिससे इस स्वास्थ्य संकट से प्रभावित क्लबों, कोचों, अधिकारियों और टूर्नामेंट आयोजकों को भी मदद मिलेगी।
 
हालांकि इसके आवंटन को लेकर व्यावहारिक इंतजाम पर चर्चा की जरूरत है।एटीपी और डब्ल्यूटीए ने इस महीने घोषणा की थी कि पुरुष और महिला पेशेवर टूर कम से कम 13 जुलाई तक निलंबित रहेगा। 
 
इस वायरस के कारण विम्बलडन भी रद्द हो चुका है जबकि फ्रेंच ओपन भी मई से सितंबर तक स्थगित हो गया है। (भाषा)
अगला लेख
जिंदगी से बढ़कर कोई मैच नहीं, फीफा प्रमुख जियान्नी इनफेंटिनो