1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Formula One driver Louis Hamilton

लुईस हैमिल्टन ने जीती इटेलियन ग्रां प्री चैंपियनशिप

Formula One driver Louis Hamilton
मोंजा (इटली)। ड्राइवर चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे लुईस हैमिल्टन ने रविवार को यहां रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार इटेलियन ग्रां प्री जीती।


गत विश्व चैंपियन मर्सीडीज के हैमिल्टन ने फेरारी के किमी राइकोनेन को 8.7 सेकंड के अंतर से पछाड़ा, जिन्होंने शनिवार को फार्मूला वन इतिहास का सबसे तेज लैप समय निकालते हुए फेरारी की ओर से पोल पोजीशन से शुरुआत की थी।

करियर की 68वीं जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवर चैंपियनशिप में सबेस्टियन वेटेल पर बढ़त को 30 अंक तक पहुंचा दिया। फेरारी के वेटेल चौथे स्थान पर रहे। फोर्स इंडिया के एस्तेबान ओकोन और सर्जियो पेरेज ने फोर्स इंडिया के लिए क्रमश: सातवां और आठवां स्थान हासिल किया। (वार्ता)
अगला लेख
दिल्ली की रणजी टीम के सलाहकार कोच होंगे लांस क्लूजनर