1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Former footballer Ronaldinho arrested

दस्तावेज में गलत जानकारी देने के आरोप में ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार

Ronaldinho
आसुनसियोन। ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वॉरंट जारी किया। रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।
 
रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात 8 बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल रहे थे। लेकिन इसके 2 घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया।
 
इन दोनों भाइयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वे नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया? मारिन ने कहा कि हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है? इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाइयों से 7 घंटे तक पूछताछ की थी।
अगला लेख
वेदा कृष्णमूर्ति बोलीं- जीत सकते हैं Woman T20 World Cup, डटकर करना होगा सामना