1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIH Pro League Hockey Tournament

भारत ने विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर उलटफेर किया

FIH Pro League
भुवेनश्वेर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग मैच में विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर उलटफेर भरी जीत हासिल की। 
 
मंदीप सिंह ने मैच के दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल दागा। इसके बाद गौतियर बोकार्ड ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर दुनिया की नंबर एक टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 
 
घरेलू टीम के लिए रमनदीप सिंह का 47वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक रहा जो उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर से दागा। इससे दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत ने यहां कलिंग स्टेडिमय में प्रशंसकों के सामने जीत हासिल की। दोनों टीमें अब रविवार को फिर एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
अगला लेख
IND vs NZ 2ndODI: धीमी ओवर गति के कारण न्यूजीलैंड पर मैच फी का 60 प्रतिशत जुर्माना