1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA U-17 Football World Cup

जापान ने 6-1 से होंडुरास को रौंदा

FIFA U-17 Football World Cup
गुवाहाटी। जापान के स्ट्राइकर कीटो नाकामुरा की फीफा अंडर-17 विश्व कप में पहली हैट्रिक की बदौलत टीम ने 6-1 से होंडुरास को रौंदकर अपने अभियान की रविवार को शानदार शुरुआत की। ग्रुप 'ई' का यह एकतरफा मैच यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।
 
नाकामुरा ने मैच को जापान के पाले में डालते हुए 22वें, 30वें और 43वें मिनट पर गोल दागा। मैच पर दबदबा बनाते हुए जापान की तरफ से ताकेफुसा कुबो ने 45वें मिनट पर चौथा गोल किया। ताईसेई मियाशिरो ने दूसरे हॉफ के शुरू होने पर 51वें मिनट में 5वां गोल दागा और तोइची सुजुकी ने मैच के अंत में 90वें मिनट पर 6ठा गोल दागा। होंडुरास की ओर से पैट्रिक पलासिओस ने हार का अंतर कम करते हुए 90वें मिनट में गोल किया। (भाषा)
अगला लेख
राफेल नडाल बने चाइना ओपन चैंपियन