1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Diego Maradona, Argentina, former captain

पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के घुटने का सफल ऑपरेशन हो गया

Diego Maradona
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के घुटने का सफल आपरेशन हो गया है। अर्जेंटीना के पूर्व कोच रहे माराडोना ने मैक्सिको की दूसरे दर्जे की टीम डोराडोस के कोच का पद पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ दिया था। 
 
उनके वकील मटियास मोरला ने बताया कि उनके घुटने और कंधे का बुधवार को आपरेशन कराया गया। इससे पहले 2017 में दुबई में उनके बायें कंधे का आपरेशन हुआ था। 
 
अगला लेख
लसिथ मलिंगा के विदाई मैच को यादगार बनाना चहेगा श्रीलंका