1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Defender Bundesliga abdu dialo

PSG ने डिफेंडर डियालो से किया 5 वर्ष का करार

Defender Bundesliga abdu dialo
पेरिस। लीग वन चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने फ्रेंच डिफेंडर बुंडेसलीगा अब्डू डियालो से 5 वर्ष के लिए करार किया है और वे क्लब के साथ अब 30 जून 2024 तक रहेंगे।
 
डियालो ने अपने बयान में कहा कि मेरे लिए पेरिस सेंट जर्मेन जैसे प्रतिष्ठित क्लब के साथ जुड़ना सम्मान की बात है। यह मेरे करियर का बड़ा मौका है और मैं क्लब के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 23 साल के डिफेंडर मोनाको यूथ अकादमी से निकले हैं और 3 सत्रों में उन्होंने 19 मैच खेले हैं जिसमें वर्ष 2017 में अपनी टीम के लिए लीग वन खिताब जीतना बड़ी उपलब्धि रही है।
 
डियालो फिर मेंज 05 से जुड़े और वहां 30 मैच खेले जिसमें उनके नाम 3 गोल हैं। उनके प्रदर्शन की बदौलत बोरूस डोर्टमंड ने 2018 में उनसे करार किया। स्विस कोच लुसियन फावरे के मार्गदर्शन में उन्होंने डोर्टमंड के लिए 38 मैच खेले थे और बतौर सेंट्रल डिफेंडर तथा फुल बैक के रूप में खेले थे।
 
फ्रेंच अंडर 21 टीम की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 16 मैच खेले थे। वे इस सत्र में पीएसजी से जुड़े 5वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले क्लब ने पाब्लो सराबिया, आंद्रे हेरेरा, मार्सिन बुल्का और मिशेल बेकर से करार किया है।
अगला लेख
ओवर थ्रो विवाद पर ICC ने कहा- अंपायर लेते हैं नियमानुसार फैसले