• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Death of former referee Alex Vaz
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (15:49 IST)

फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का निधन

Alex Vaz
मुंबई। फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वे 84 बरस के थे। वैज रैफरी इंस्ट्रक्‍टर भी थे। वैज प्रतिष्ठित मैच अधिकारी थे और खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और अधिकारियों के बीच काफी सम्मानित थे।


पूर्व भारतीय कप्तान और कोच शब्बीर अली ने कहा, एलेक्स काफी अच्छे रैफरी थे, देश के सर्वश्रेष्ठ रैफरियों में से एक। उन्हें अधिकांश बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिलता था। वैज ने प्रशासक की भूमिका भी निभाई। वे बंबई रैफरी संघ और मुंबई स्कूल खेल संघ के अध्यक्ष भी रहे।

वे एथलेटिक्स और वालीबॉल जैसे अन्य खेलों से भी जुड़े रहे। वैज कोलाबा के होली नेम हाईस्कूल और फोर्ट में एलेक्जेंडर गर्ल्स हाईस्कूल में शिक्षक भी रहे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। विज्ञप्ति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।
ये भी पढ़ें
रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार हुआ, रो पड़े सचिन तेंदुलकर