1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Davis Cup Tennis Tournament, Davis Cup, Japan

डेविस कप : जापान ने विश्व ग्रुप में जगह रखी बरकरार

Davis Cup Tennis Tournament
ओसाका। जापान ने शनिवार को यहां बोस्निया हर्जेगोविना को युगल मैच में हराकर डेविस कप के शीर्ष स्तर में अपना स्थान कायम रखा। स्टार खिलाड़ी केई निशिकोरी की अनुपस्थिति के बावजूद जापान इस मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल रहा।


पहले दिन दोनों एकल मुकाबले जीतने के बाद बेन मैकलाचलन और यासुतका उचिमाया ने युगल मैच में टोमिस्लाव बर्किच और नर्मन फैटिच को 6-2, 6-4, 6-4 से हराया। जापान फरवरी में विश्व ग्रुप के पहले दौर में इटली से 1-3 से हार गया था। उसने लगातार चौथी बार प्लेऑफ में जीत दर्ज की।

शुक्रवार को अमेरिका में जन्मे टारो डेनियल ने बर्किच को 6-4, 6-2, 7-6 और योशिहितो निशिओका ने मिर्जा बासिच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर जापान को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। (भाषा)
अगला लेख
विश्व जूनियर कुश्ती में ताल ठोकेंगे भारत के 30 पहलवान