1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth wrestling championship, India

भारत को राष्ट्रमंडल कुश्ती के पहले दिन 20 स्वर्ण

Commonwealth wrestling championship
नई दिल्ली। भारत ने जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन वर्ग में क्लीनस्वीप करते हुए 10 स्वर्ण और इतने ही रजत पदक अपने नाम किए।
 
भारत की ओर से राजेंदर कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास (63 किग्रा), अनिल कुमार (67 किग्रा), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
 
नवीन (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), गौरव शर्मा (63 किग्रा), मनीष (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), मनजीत (77 किग्रा), अमरनाथ (82 किग्रा), प्रभपाल सिंह (87 किग्रा), सुमित (97 किग्रा) और सोनू (130 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए। शनिवार को 10 वजन वर्ग में महिला कुश्ती के मुकाबले होंगे।
(भाषा)
अगला लेख
अनुरा रोहाना ने टाटा ओपन में बढ़त बनाई