1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth Games 2018, Cykhom Meerabai Chanu

मीराबाई और संजीता को मणिपुर सरकार देगी 15-15 लाख

Commonwealth Games 2018
इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला भारोत्तोलकों साइखोम मीराबाई चानू और खुमुकचाम संजीता चानू को 15-15 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है।


मीराबाई ने महिलाओं के 48 किग्रा वजन वर्ग में खेलों के पहले दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को संजीता ने 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने मणिपुर की खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मीराबाई और संजीता आपको बधाई! आपने मणिपुर और देश को गौरवान्वित किया है।

सभी मंत्रियों, विधायकों और खेल संघों ने भी गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की है, वहीं मीराबाई और संजीता की सफलता के बाद मणिपुर में जश्न का माहौल है जबकि कई खेल संगठनों ने राज्य सरकार को दोनों पदक विजेताओं को नौकरी देने की भी मांग की है। (वार्ता)
अगला लेख
युवराज के एक मैच में 12 छक्के...IPL की विरोधी टीम खौफ में