सम्बंधित जानकारी
- वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ईशांत, अश्विन का फिटनेस परीक्षण 29 सितंबर को
- शतरंज ओलंपियाड में आनंद ने रैगर को हराया, ऑस्ट्रिया पर आसान जीत
- 12 साल बाद शतरंज ओलंपियाड में उतरेंगे विश्वनाथन आनंद
- पाकिस्तान ही नहीं, अफगानिस्तान पर भी नजर रखिए : द्रविड़
- पांड्या के बाद ये दो खिलाड़ी भी हुए टीम से बाहर, इन क्रिकेटरों को मिलेगा मौका
शतरंज ओलम्पियाड: भारतीय टीम ने रूस और अमेरिका से खेले ड्रॉ
चेन्नई। पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को जॉर्जिया में खेले जा रहे विश्व शतरंज ओलम्पियाड में छठे दौर के मुकाबले में दूसरी सीड रूस को ड्रॉ पर रोक दिया। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने 10वीं सीड अमेरिका को ड्रॉ पर रोका। भारतीय महिला टीम ने अमेरिका से दो मैच जीते और दो हारे।
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने ईरान के नेपोमनिच्तची को 43 चालों में मात दी। इसी तरह पी हरिकृष्णा, वीदित संतोष गुजराती और बी अबीधान ने क्रमश : व्लादिमीर करामिक, निकिता विटीगोव और दमित्री जाकोवेंको के साथ अंक बांटे। महिला वर्ग में कोनेरु हंपी ने एना जेटोंस्की को 35 चालों में हराया। दूसरे मैच में हरिका द्रोणावल्ली को अमेरिका की इरीना क्रुश से 57 चालों में मात खानी पड़ी।
तीसरे मैच में तानिया सचदेव ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए टाटेव अब्राहम्यन को 31 चालों में शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में भारत की ईशा कारावाडे को जेनिफर यू से हार का सामना करना पड़ा।
