1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. British junior Open squash, Indian Squash player, Tushar Shahani

दो भारतीय खिलाड़ी ब्रिटिश जूनियर ओपन स्‍क्‍वॉश के सेमीफाइनल में

British junior Open squash
चेन्नई। तुषार शाहानी और नील जोशी ने बर्मिंघम में चल रहे ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश में भारतीय चुनौती बरकरार रखते हुए शनिवार को क्रमश: अंडर-17 और अंडर-15 लड़कों के वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 
शाहानी ने भारत में अंडर-17 वर्ग के नंबर एक रैंकिंग वाले सक्षम चौधरी को 11-6, 11-7, 10-12, 11-5 से हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की।
 
अब शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना मिस्र के शीर्ष वरीय उमर एल तोर्के से होगा। अंडर-15 वर्ग में दो भारतीय अंतिम चार के स्थान की दौड़ में थे, लेकिन जोशी ने मिस्र के अहमद इस्माइल को 11-9, 10-12, 11-4, 8-11, 11-9 से पराजित किया।
 
मुंबई का यह खिलाड़ी अब दूसरे वरीय मलेशिया के मोहम्मद आमिर अमीरूल अजहर से होगा। दूसरा भारतीय अर्णव सरीन मिस्र के अहमद अली से हार गया जिन्होंने 5-7, 11-7, 11-5, 11-9 से जीत दर्ज की। (भाषा)
अगला लेख
चेन्नइयिन एफसी के कोच पर तीन मैचों के लिए निलंबन