1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Boxer Amit Paghal, boxer Kabinder Bisht

'अंतर सेना मुक्केबाजी' का आकर्षण होंगे अमित और कविंदर

Boxer Amit Paghal
मुंबई। विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले अमित पंघल और कविंदर बिष्ट मंगलवार से यहां होने वाली 67वीं अंतर सेना मुक्केबाजी चैंपियनिशप का आकर्षण होंगे जिसका आयोजन भारतीय नौसेना कर रही है।
 
अमित (49 किग्रा) भारतीय थलसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि कविंदर (52 किग्रा) टूर्नामेंट में भारतीय वायुसेना की ओर से उतरेंगे। रक्षा सेनाओं के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 80 मुक्केबाज आर्मी ग्रीन, आर्मी रेड, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
भारतीय नौसेना टीम के कोच पूर्व एशियाई चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एम. सुरंजय सिंह हैं। अमित ने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले महीने वे विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। दूसरी तरफ कविंदर एशियाई और विश्व चैंपियनशिप दोनों में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। (भाषा)
अगला लेख
अभिनेत्री से मारपीट मामले में शेन वार्न को क्लीनचिट