1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Belgium FIFA Ranking, No.1

फ्रांस फीफा रैंकिंग में नंबर 1 से बाहर, बेल्जियम शीर्ष पर पहुंचा

France FIFA Ranking
पेरिस। विश्व कप विजेता फ्रांस फीफा की बृहस्पतिवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है और उसकी जगह बेल्जियम की टीम नंबर एक पर काबिज हो गई है।
 
 
इंग्लैंड की टीम भी एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि उरूग्वे एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गया है। जिब्राल्टर को हाल में आर्मेनिया और लिचेटेनस्टीन पर जीत का फायदा मिला और वह आठ पायदान ऊपर 190वें स्थान पर पहुंच गया है। 
 
फीफा रैंकिंग में शीर्ष दस पर काबिज टीमें इस प्रकार हैं
 
1. बेल्जियम 
2. फ्रांस 
3. ब्राजील 
4. क्रोएशिया 
5. इंग्लैंड 
6. उरुग्वे 
7. पुर्तगाल 
8. स्विट्जरलैंड 
9. स्पेन 
10. डेनमार्क
अगला लेख
शुभमन गिल ने भारत सी को देवधर ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया