मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ayodhya to host national archery competition
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 मार्च 2021 (11:51 IST)

श्रीराम नगरी अयोध्या में आयोजित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

अयोध्या
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यूपी तीरंदाजी संघ की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुये सूबे के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने रविवार को कहा कि अयोध्या मे आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
 
उन्होने तीरदांजी खेल संघ द्वारा किये जाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि शासन स्तर से इस खेल के विकास के लिये हर संभव मदद के प्रयास किये जायेगे। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस की भर्ती में खिलाड़ियो को भी उचित प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने जिला स्तर पर सक्रिय तीरंदाजी खेल की इकाइयों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे इस खेल के विकास को नई गति व दिशा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
 
अपर मुख्य सचिव, गृह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में महिला तीरंदाजो की प्रतिभाओं को भी उचित स्थान दिलाने का प्रयास किया जाये ताकि इस खेल का अधिकाधिक प्रचार प्रसार महिलाओं में हो सके। उन्हाेने कहा कि प्रयास किये जाने चाहिए कि तीरंदाजी के खेल में प्रदेश की पहचान न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी हो सके।
 
बैठक में उप्र तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के 42 विभिन्न जिलों से आये तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष/सचिव से गहन चर्चा कर इस खेल को जिला स्तर पर और अधिक सुदृढ़ एवं विकसित किये जाने के प्रयासो की समीक्षा की तथा इसकी बेहतरी के लिये अपने सुझाव भी दिये। प्रदेश में तीरंदाजी के बढ़ते खिलाड़ियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी चर्चा की गयी।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
टी-20 ट्रॉफी उठाने के बाद कप्तान कोहली ने धोनी की यह परंपरा निभाई