1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने नहीं उतरेंगी बार्टी

यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने नहीं उतरेंगी बार्टी

Ash Barty
ब्रिस्बेन। विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी ऐश बार्टी कोरोनावायरस महामारी के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगी। बार्टी ने इससे पहले न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन से भी हटने का फैसला किया था।
 
उन्होंने अब रोम में 14 सितंबर से शुरू होने वाले एक टूर्नामेंट और फिर 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
 
पिछले साल रोलां गैरां में खिताब जीतने वाली बार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पिछले साल का फ्रेंच ओपन मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट था इसलिए मैंने यह फैसला हल्के से नहीं लिया। मैं खिलाड़ियों और फ्रांसीसी महासंघ को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामना देती हूं।
 
फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा है कि वे टूर्नामेंट में दर्शकों को आने की अनुमति देंगे जबकि फ्रांस में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बार्टी ने इसके बाद ही टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। (भाषा)
अगला लेख
IPL 2020: 7 खिलाड़ी बाहर, क्या और लंबी होगी फेहरिस्त?