1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. AR Rahman Hockey World Cup Theme Song

ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने रचा हॉकी विश्व कप का थीम गीत

AR Rahman
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप का थीम गीत शुक्रवार को इसके संगीतकार ऑस्कर विजेता एआर रहमान की मौजूदगी में जारी किया। थीम गीत 'जय हिन्द, जय इंडिया' को मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखा है।
 
 
रहमान 27 नवंबर को हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे। रहमान ने ट्विटर पर लिखा- 'नवीन पटनायकजी ने विश्व कप हॉकी 2018 का थीम गीत जारी किया।' ग्रेमी और ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर पटनायक के साथ लंच किया।
 
विश्व कप के थीम गीत में रहमान के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आएंगे। इसका म्यूजिक वीडियो 25 नवंबर को जारी होगा। (भाषा)
अगला लेख
छेत्री के गोल से बेंगलुरु को मिली आईएसएल के पांचवें सीजन में पांचवीं जीत