1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. All India Wrestling Federation, Deepak Punia

विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता दीपक पुनिया को अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने सम्मानित किया

All India Wrestling Federation
नई दिल्ली। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले और देश को ओलम्पिक कोटा दिलाने वाले पहलवान दीपक पुनिया को अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने सम्मानित किया है। 
 
अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान दीपक को शुक्रवार शाम रोहिणी कोर्ट काम्प्लेक्स में एक स्वागत समारोह में सम्मानित किया जिसमें दीपक को भारत गौरव अवार्ड प्रदान किया गया। 
 
इस समारोह का आयोजन सुरेंद्र कालीरमन (अधिवक्ता) अध्यक्ष तथा संजीव जून सह सचिव ने किया। दीपक कैडेट जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और सीनियर विश्व कुश्ती में रजत जीत चुके हैं।

उन्होंने हाल ही में विश्व में पहली रैंकिंग हासिल की है। वह देश को 2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा दिला चुके हैं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि दिलबाग पुनिया पूर्व डिस्ट्रिक जज रोहिणी कोर्ट थे।
अगला लेख
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर के लिए 22 खिलाड़ियों के नाम घोषित