1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. All England open Badminton

Saina Nehwal। ताइ जु यिंग से हारकर ऑल इंग्लैंड में साइना का सफर खत्म

Saina Nehwal
बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का शुक्रवार को यहां ताईवान की ताइ जु यिंग से हारकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सफर भी समाप्त हो गया। साइना को 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 37 मिनट के मुकाबले में 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 मुकाबले में साइना सिर्फ 5 में ही जीत दर्ज कर सकी हैं। ताइ जु यिंग ने इस भारतीय के खिलाफ लगातार 13 मैचों में जीत के साथ कुल 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। .

उन्होंने साइना पर पहले गेम में 11-3 की बढ़त कायम कर ली लेकिन साइना इसके बाद 12 में से 9 अंक जीत स्कोर को 14-12 करने में सफल रहीं। ताइ जु यिंग हालांकि अपनी बढ़त को 20-13 करने के बाद गेम अपने नाम करने में सफल रही।
 
ताइ जु यिंग का दमदार खेल दूसरे गेम में भी जारी रहा और उन्होंने 11-8 की बढ़त हासिल की। उनके शॉट का साइना माकूल जवाब दे रही थी जिससे स्कोर 17-15 और फिर 19-19 हुआ। ताइ जु यिंग ने इसके बाद लगातार 2 अंक बनाकर गेम और मैच अपने नाम कर लिया। 
अगला लेख
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी 20 मैच में प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी भारतीय महिला टीम