शुक्रवार, 28 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Do n Donts of Surya grahan
Written By WD Feature Desk

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं? | Do n Donts of Surya grahan

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं? | Do n Donts of Surya grahan
solar eclipse 2025: इस बार 29 मार्च, शनिवार तथा शनि अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। मान्यतानुसार सूर्य ग्रहण के समयावधि में या इसके आसपास भूकंप भी आते हैं तथा इसका प्रभाव ज्यादा जहां पर रहता है, वहां पर इसका असर देखा भी जा सकता है।ALSO READ: 57 वर्षों के बाद 29 मार्च को 10 दुर्लभ योग, 5 राशियों के लोग रहें सावधान

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा, लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण के दिन क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं, यह जान लेना जरूरी हैं, क्योंकि ग्रहण का असर तो संपूर्ण पृथ्वी पर ही होगा। आइए जानते हैं शनि अमावस्या तथा सूर्य ग्रहण वाले दिन हम क्या काम कर सकते हैं और क्या नहीं?
 
29 मार्च को सूर्य ग्रहण : जानें क्या करें?
 
1. ग्रहण के दौरान या इस दिन भजन, ध्यान या प्रार्थना करना चाहिए। या ग्रहण काल में यथासंभव जाप करना चाहिए।
 
2. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दिन सावधान रहते हुए घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।
 
3. ग्रहण के तुरंत बाद स्नान और पूजा पाठ करें।
 
4. इस दिन हो सके तो योग या साधना करना चाहिए।
 
5. इस दिन सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
 
6. इस दिन सूर्य ग्रहण के बाद घर में सभी ओर जल से शुद्धिकरण करें। 
 
7. इस दिन मंदिर में प्रतिमा का शुद्धि करण भी किया जाना चाहिए।
 
8. इस दिन पानी को छान कर और उसमें तुलसी पत्ता डालकर ही सेवन करें।
 
9. भोजन ग्रहण के बाद ही बनाएं और खाएं। भोजन में तुलसी का पत्ता जरूर मिला लें। 
 
10. ग्रहण में उपरोक्त सावधानी नहीं रख रहे हैं तो कम से कम खानपान और शुद्धिकरण में सावधानी जरूर रखें। 
 
1. सूर्य को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए।
 
2. ग्रहण के दौरान किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर प्रवेश नहीं करना चाहिए।
 
3. ग्रहण के दौरान किसी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
 
4. ग्रहण काल में मैथुन क्रिया से भी बचना चाहिए।
 
5. ग्रहण काल में तेल मालिश वर्जित होती है।
 
6. ग्रहण के समय में बाल या नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
 
7. ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए।
 
8. ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें।
 
9. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान काटना, सिलना, बुनना, सोना नहीं चाहिए।
 
10. ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
 
सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें यह सावधानियां : 
• सूर्य ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग देखने के लिए मिल सकता है। अत: अनुभवी ज्योतिष से संपर्क करें। 
• सूर्य ग्रहण को सीधे यानि नंगी आंखों से न देखें, इस तरह से देखना हानिकारक हो सकता है।
• सूर्य ग्रहण के दौरान शांत रहने और नकारात्मक विचारों से बचना जरूरी होता है।
• धार्मिक मान्यताएं के अनुसार कई धर्मों में सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है। अत: आप अपने धर्म के अनुसार इन नियमों का पालन कर सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में क्या होगा असर
ये भी पढ़ें
रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश