सम्बंधित जानकारी
- मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58900 के पार व निफ्टी 17550 पर
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी 17,500 के नीचे
- सेंसेक्स 125 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे
- शेयर बाजार में बहार : निफ्टी ने रचा इतिहास, सेंसेक्स जल्द हो सकता है 60,000 पार
- सेंसेक्स 127 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट
BSE | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 450 अंक से अधिक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.42 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 59,414.75 पर था जबकि एनएसई निफ्टी 142.50 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,689.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 77.94 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 58,927.33 पर और निफ्टी 15.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,943.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)
