गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Punjab congress political crises : Jakhad went to Delhi with Rahul
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (10:18 IST)

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, राहुल और प्रियंका के साथ दिल्ली गए 'नाराज' जाखड़

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, राहुल और प्रियंका के साथ दिल्ली गए 'नाराज' जाखड़ - Punjab congress political crises : Jakhad went to Delhi with Rahul
चंडीगढ़। चरणजीत सिंह के पंजाब की कमान संभालने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी आमने-सामने हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बुधवार को पार्टी के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक उड़ान से दिल्ली रवाना हुए।
 
बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका शिमला से लौटे थे और दोनों बुधवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एक विमान में सवार हुए। जाखड़ भी इस यात्रा में उनके साथ थे।
 
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एआईसीसी महासचिव हरीश रावत की इस बात के लिए आलोचना की थी कि पंजाब में आगामी चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जाखड़ ने हरीश रावत के बयान को चौंकाने वाला करार देते हुए कहा था कि इससे मुख्यमंत्री के अधिकारों के कमजोर होने की आशंका है।
 
इस बीच अमरिंदर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘अनुभवहीन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वे मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में गुटबाजी और आंतरिक कलह की वजह से हाल में अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह ने अपने कई इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका और राहुल मेरे बच्चों की तरह हैं। इसका पटाक्षेप ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं व्यथित हूं।
ये भी पढ़ें
CoronaVirus India Update : फिर बढ़े कोरोना केसेस, 31,923 नए लोग महामारी से संक्रमित