सम्बंधित जानकारी
- शेयर बाजारों में 4 दिन की तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक टूटा
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक मजबूत, निफ्टी 10,500 अंक के पार
- भारत-चीन सीमा विवाद नरम पड़ने से सेंसेक्स 519 अंक उछला
- रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, रिलायंस नई ऊंचाई पर
Mumbai stock market | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी में भी 99 अंक का नुकसान
मुंबई। जून के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से पहले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से गुरुवार को सेंसेक्स 300 से अधिक अंक के नुकसान के साथ खुला। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34,499.78 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद 343.59 अंक या 0.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 34,525.39 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.10 अंक या 0.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 10,206.20 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 3 प्रतिशत नीचे आया। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस, बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे़, वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, आईटीसी, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे। (भाषा)
