सम्बंधित जानकारी
- भारत-चीन सीमा विवाद नरम पड़ने से सेंसेक्स 519 अंक उछला
- रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, रिलायंस नई ऊंचाई पर
- विप्रो के नए सीईओ को मिलेगा 38 करोड़ रुपए तक का सालाना पैकेज, शेयर व अन्य लाभ भी
- शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,000 अंक के पार
Stock market | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक मजबूत, निफ्टी 10,500 अंक के पार
नई दिल्ली। आईटीसी सहित कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी-खासी बढ़त से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के लाभ के साथ खुला।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35,679.74 अंक के उच्चस्तर को छूने के बाद 220.35 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,650.78 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.45 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,527.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 4 प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, पॉवरग्रिड और इन्फोसिस के शेयर गिरावट में थे। (भाषा)
