शुक्रवार, 19 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. NSE and BSE unaffected by Microsoft's problem
Last Updated : शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (16:00 IST)

Microsoft की सेवाओं में समस्या से NSE व BSE अप्रभावित

Microsoft की सेवाओं में समस्या से NSE व BSE अप्रभावित - NSE and BSE unaffected by Microsoft's problem
Microsoft's problem : देश के प्रमुख शेयर बाजारों- एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सेवाओं में आए वैश्विक व्यधान का प्रभाव नहीं हुआ है। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी की सेवाओं में आए व्यवधान से दुनियाभर में कई एयरलाइंस, बैंक, मीडिया संस्थान के कामकाज पर असर पड़ा है।

 
भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट व्यवधान पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर विभिन्न सेवाओं से जुड़े दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं ने नई दिल्ली में इस संबंध में सूचना दी है।

 
इस बीच दो प्रमुख भारतीय शेयर बाजारों ने माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में रूकावट से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने की घोषणा की है। एनएसई के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और एनसीएल (एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड) आज सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा बीएसई के एक प्रवक्ता ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट में समस्या के कारण एक्सचेंज पर कोई असर नहीं पड़ा है। परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में रुकावट को लेकर क्या बोले इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव?