सम्बंधित जानकारी
- Share bazaar में पिछले 5 सत्रों की गिरावट के बाद आई तेजी, Sensex 550 और Nifty 147 अंक चढ़ा
- Stock Market : बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, 4 दिनों में निवेशकों का 5 लाख करोड़ का नुकसान
- शेयर बाजार में लगातार 5वें सत्र में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 316 और निफ्टी 103 अंक फिसला
- Share bazaar: निवेशकों की मुनाफावसूली और सतर्कता से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
- एमके इन्वेस्टमेंट ने जताया अनुमान, Nifty के है 24500 अंक के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद
Share bazaar 5 दिनों की गिरावट से उबरा, Sensex 75 और Nifty 42 अंक ऊपर चढ़ा
चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव
Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 5 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। उतार-चढ़ावभरे कारोबार के बीच बैंकों और पेट्रोलियम (petroleum) कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स (Sensex) 75 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 75.71 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी (Nifty) भी गिरावट के दौर से उबरने में सफल रहा और 42.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 74,478.89 अंक के ऊपरी और 73,765.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। इस तरह सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के दौर से उबरने में सफल रहा और 42.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ।
चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव : लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में जारी तगड़े उतार-चढ़ाव के बीच लगातार 5 कारोबारी सत्रों में गिरावट रही थी। इन 5 सत्रों में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही 2 प्रतिशत से अधिक गिर गए थे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि चुनावी नतीजों से पहले की रणनीति खत्म हो चुकी है और अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के आंकड़ों पर टिकी होंगी। क्षेत्रीय विविधता, मतदान में हल्की गिरावट और मौजूदा दायरे पर प्रतिरोध निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इन शेयरों में रहा लाभ व नुकसान : सेंसेक्स के समूह में शामिल टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), मारुति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस, ऐक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट दर्ज की गई।
एशिया और अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
ब्रेंट क्रूड 81.53 डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 81.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,050.15 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की थी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
