सम्बंधित जानकारी
- Stock Market : बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, 4 दिनों में निवेशकों का 5 लाख करोड़ का नुकसान
- शेयर बाजार में लगातार 5वें सत्र में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 316 और निफ्टी 103 अंक फिसला
- Share bazaar: निवेशकों की मुनाफावसूली और सतर्कता से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
- एमके इन्वेस्टमेंट ने जताया अनुमान, Nifty के है 24500 अंक के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद
- Share bazaar News: शेयर बाजार में रही लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 220 और निफ्टी 44.30 अंक टूटा
Share bazaar में पिछले 5 सत्रों की गिरावट के बाद आई तेजी, Sensex 550 और Nifty 147 अंक चढ़ा
FII ने गुरुवार को 3,050.15 करोड़ शेयर बेचे
Share bazaar News: घरेलू बाजारों में पिछले 5 सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 550.22 अंक चढ़कर 74,435.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (Nifty) 147.15 अंक की बढ़त के साथ 22,635.80 अंक पर रहा। 5 सत्रों की गिरावट में बीएसई 1,532 अंक या 2 प्रतिशत टूटा।
इन शेयरों में रहा लाभ-नुकसान : सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को नुकसान हुआ।
एशियाई व अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
FII ने गुरुवार को 3,050.15 करोड़ शेयर बेचे : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,050.15 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
