रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. सागर किनारे
  4. भारत के 10 शानदार समुद्री तट जहां है एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी

भारत के 10 शानदार समुद्री तट जहां है एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी

om beach karnataka
Top beaches of India: भारत के तीन ओर समुद्र और एक ओर हिमालय है। भारत के ये राज्य समुद्र से लगते हैं- 1. आंध्रप्रदेश, 2. पश्चिम बंगाल, 3. केरल, 4. कर्नाटक, 5. उड़ीसा 6. तमिलनाडु, 7. महाराष्ट्र, 8. गोवा, 9. गुजरात, 10. पुडुचेरी, 11. अंडमान-निकोबार, 12. दमण-दीव और 13. लक्षद्वीप। इन राज्यों में एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी के लिए कई सुंदर समुद्री तट हैं।
 
1. लक्षद्वीप : यहां के मुख्य समुद्री तट हैं कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट।  कदमत द्वीप और मिनीकॉय तट पर आप एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। 
 
2. गोवा : गोवा के दो भाग है नार्थ गोवा और साउथ गोवा। नार्थ गोवा के बागा तट, कैंडोलिम, कालांगुट तट और मीरामार तट पर आप एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। दक्षिण गोवा में कोल्वा तट, पालोलेम और बघमाली बीच को देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा। 
 
3. केरल : केरल में बहुत सारे सुंदर समुद्री तट है परंतु कोवलम पर अधिकतर लोग जाते है। भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है। केरल का वर्कला बीच और मारारी तट भी बहुत शानदार है। 
 
4. पांडिचेरी : इसे भारत का फ्रांस कहा जाता है। यहां पर यनम, माहे, कराईकल और बोट हाउस, चुन्नाम्बर समुद्री तट है। चुन्नाम्बर पर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा सभी तटों की सुंदरता को देखकर आप अचंभित रह जाएंगे।
 
5. दमण दीव : दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। दीव के देवका तट पर बच्चों के लिए इस तट पर भरपूर मनोरंजन के साधन है- जैसे मनोरंजन पार्क, कलरफूल वॉटर फाउंटेन और सबसे खास खच्चर पर बैठकर समुद्र के किनारों की सैर करना। यही पर ठहरने और घुमने की सारी व्यवस्थाएं हैं।
Top beaches of India
6. पुरी : ओड़िसा राज्य में पुरी का समुद्री तट बहुत ही सुंदर है। यहां पर भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं। यहां की अद्भुत छटा देखते ही बनती है। समुद्र पर वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। 
 
7. कन्याकुमारी : कन्याकुमारी समुद्र तट पर हिंद महागार, अरेबिन और बंगाल की खाड़ी का संगम होता है। यह हिंदुओं का प्राचीन तीर्थ स्थल केंद्र है। कन्याकुमारी अपने सूर्य उदय, सूर्यास्त और पूर्णिमा के चांद के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है। बहुरंगी रेत के साथ यहां के समुद्री और आकाशीय नजारे देखते ही बनते हैं। तमिलनाडु के ममल्लापुरम बीच पर भी आप सभी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। 
 
8. ऋषिकोंडा तट : यदि आप छुट्टियां मनाने का सोच रहे हैं, तो तुरंत ही चले जाएं आंध्रा के ऋषिकोंडा तट पर। यहां के अनछुए रेतीले मैदान और समुद्र की गर्म तरंगें, जहां इसके आकर्षण को बढ़ाती है वहीं यह आपको एक नए अहसास का परिचय भी कराती हैं। विशाखापट्‍नम से केवल आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकोंडा तट सुनहरी रेत से बना एक मनोहारी स्थल है। यहां पहाड़ी कॉटेज है। तैराकी और जल क्रीड़ाओं के शौकीन जैसे स्‍काइंग और विंड सर्फिंग के लिए ऋषिकोंडा एक आदर्श गंतव्‍य है।
 
9. मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जूहु चौपाटी बीच पर जाएं। यहां एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी के साथ ही और भी कई तरह के मनोरंजन के साथन करने और देखने को मिल जाएंगे।
 
10. अंडमान निकोबार : यदि आप अंडमान आते हैं, तो आपको राधानगर बीच पर जाना चाहिए। यहां पर सभी तरह की एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी मिल जाएगी। यहां के समुद्री तट पर इतने रंगों की मछलियां और अन्य जीव जंतु पाए जाते हैं जितने रंग के किसी अन्य समुद्री तट पर नहीं पाए जाते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, कैंपिंग, ट्रेलिंग, स्कूबा डाइविंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।