गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. सागर किनारे
  4. Top 10 tourist destinations in India
Last Updated : सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (14:47 IST)

National Tourism Day : भारत से बाहर घूमने न जाएं, यहां मिलेगा सबकुछ

National Tourism Day
National Tourism Day 2024 : दुनिया में एक और सर्दी का मौसम तो दूसरी ओर गर्मी का मौसम पर्मानेंट है। बहुत कम देश हैं जहां पर हर तरह का मौसम मिलेगा, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 4 मौसम के साथ ही हर तरह के पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। आप समुद्र तट पर घूमना चाहें या ऊंचे पहाड़ों पर, बर्फीली जगहों पर या किसी रेगिस्तान में, भयानक जगलों में या किसी निर्जन टापू पर...भारत में सभी कुछ है।
1. टापू : अंडमान द्वीप समूह में स्थित नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी। यहां घूमना और प्रकृति के नजारों के साथ ही जंगली पशु और पक्षियों को देखना बहुत ही रोमांचकारी है। परंतु यहां का सबसे बड़ा खतरा है यहां की जनजातियां, जो इस द्वीप पर किसी भी बाहरी को आने नहीं देती हैं और जान से मार देती हैं। हालांकि कई लोग यहां अपनी रिस्क पर घूम-फिरकर आ जाते हैं।
 
2. समुद्र तट: भारत में तीन ओर समुद्र है, जहां हजारों बीचेस है। गोवा, जगन्नाथ, मुंबई, रामेश्‍वरम, द्वारिका, सोमनाथ, जगन्नाथ, मद्रास, कन्याकुमारी, गंगासागर सहित देश में हजारों पर्यटन और धार्मिक समु्द्री तट है। आप केरल राज्य का चयन कर सकते हैं। भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है। केरल को कुदरत ने बड़ी खूबसूरती से संवारा है। अगर आपको समुद्री किनारों से खास लगाव है तो यहां मौजूद चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदेश्वर बीच, बेकल बीच, वर्कला बीच और शांघमुघम बीच आपके लिए सही रहेंगे। अगर आप किसी हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो केरल में मुन्नार, पेरीमेड, इड्डुकी, लक्कडी, देवीकुलम जैसे खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में से आप किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। खासकर मुन्नार तो देश ही नहीं, विदेशी सैलानियों के बीच भी काफी मशहूर है।
3. बर्फ का क्षेत्र और हिमालय : श्रीनगर के बहाने आप भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, डल झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। यदि आप बर्फ वाली जगहों पर घूमना चाहते हैं तो हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल और कश्मीर राज्य का चयन कर सकते हैं। यहां पर हिमालय के शानदार नजारे देख सकते हैं। 
desert of rajasthan
4. रेगिस्तान : गुजरात का कच्छ और राजस्थान का जैसलमेर एवं बाड़मेर रेगिस्तान वाला क्षेत्र है। गुजरात में सपेद और राजस्थान में स्वर्ण रेगिस्तान देख सकते हैं। राजस्थान में रेगिस्तान के अलावा कई ऐतिहासिक किलें और झीलें देखने लायक हैं। राजस्थान का रेगिस्तान अपने आप में एक रहस्य है। अगर आप रेगिस्तान ही देखना चाहते हैं तो जरूरी है जैसलमेर और बाड़मेर का दौरा करना। बाड़मेर राजस्थान में स्थित एक छोटा किंतु रंगों से भरपूर शहर है, लेकिन इसको देखना राजस्थान को देखना है। दूसरी ओर अनुपम वास्तुशिल्प, मधुर लोक संगीत, विपुल सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोए हुए जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है। जैसलमेर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में सर्वप्रमुख यहां का किला है। जैसलमेर शहर के निकट एक पहाड़ी पर बने हुए इस दुर्ग में राजमहल, कई प्राचीन जैन मंदिर और ज्ञान भंडार नामक एक पुस्तकालय है जिसमें प्राचीन संस्कृत तथा प्राकृत पांडुलिपियां रखी हुई हैं।
5. पहाड़ों की सैर : पहाड़ों की सैर के लिए आपको सिक्किम, अरुणाचल और लद्दाख जाना चाहिए। यहां पर दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ आपको देखने को मिलेंगे।  पूर्वोत्तर में अरुणाचल का सफर करना बहुत ही सुंदर, रोमांच और अद्भुत अनुभवों से भरा रहेगा। असम, सिक्किम, अरुणाचल, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर में घूमना बहुत ही अद्भुत है। भारत के ये पूर्वोत्तर राज्य अपने आप में प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए हैं। यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखने लायक हैं। पहाड़ों की सुंदरता को देखना है तो पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा जरूर करना चाहिए। अरुणाचल की ऊंची-ऊंची चोटियों से नीचे गिरते झरने दुनिया के सबसे खूबसूरत झरने हैं। विशेषकर गोरिचन और कांगटो की चोटियों को देखना गजब का अनुभव और अहसास देता है। बल खाती सर्पीली पहाड़ी नदी कामेंग में एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है। 
 
6. झरने : यदि आप झरनों यानी वाटरफॉल का आनंद लेना चाहते हैं तो भारत में दुनिया के सबसे बड़े, ऊंचे और चौड़े झरने बहते हैं। कर्नाटक के निदगोडु में कुंचिकल झरना दुनिया के सबसे ऊंचाई से गिरने वाला झरना है। गोवा में दूधसागर झना देखने लायक है। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट में संगमरमर के पहाड़ों के बीच धुआंधार झरना देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। भारत के मेघालय राज्य में दुनिया के सबसे ज्यादा झरने बहते हैं। यहां के झरनों को देखना अद्भुत है। मेघालय में नोहकालीकई और लांगशियांग झरना देखने लायक है।
7. चाय के बागान : 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग चाय के बागान के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहां के चाय बागान है। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछी हो। पश्चिम बंगाल के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान नहीं हैं बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहारी हैं। बर्फ से ढंके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, कलकल करते झरने सबका मन मोह लेते हैं। अपनी इसी खूबसूरती के कारण ही इसे 'पहाड़ों की रानी' कहा गया है और इसकी गिनती दुनियाभर के मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशनों में की जाती है।
8. जंगल : भारत में दुनिया के सबसे भयानक जंगल के साथ ही हजारों तरह के जंगल पाए जाते हैं। भयानक जंगलों में आप सुंदरवन, बांधवगढ़ और कान्हा किसली का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इसके अलावा सारिस्का, रणथंबौर, गिरनार, जिम कार्बेट नेशलन पार्क, ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, कैम्पबल बे राष्ट्रीय उद्यान, बांदपुर राष्ट्रीय उद्यान, कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सहित कई भयानक जंगल है।
 
9. ऐतिहासिक : यदि आप ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों को देखना चाहते हैं तो राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में घुमने जाएं। राजस्थान के चित्तौढ़गढ़, उदयपुर, जयपुर, आमेर, कुंभलगढ़ जाएं और मध्य प्रदेश के औरछा, मांडू, सांची, खजुराहो, ग्वालियर, भोपाल, आदि जगहों पर जाएं। कर्नाटक के हम्पी डम्पी शहर जाएं, ओड़िसा के जगन्नाथ और कोणार्ण जाएं। इसके अलावा महाराष्ट्र में अजंता ऐलोरा, दिल्ली में लाल किला और इंडिया गेट, बिहार में नालंदा विश्‍व विद्यालय, तमिलनाडु में कन्या कुमारी और महाबलीपुरम जाएं। 
 
10. प्रमुख तीर्थ स्थल : आप चार धाम यानी द्वारिका, जगन्नाथ, रामेश्वरम और बद्रीनाथ जा सकते हैं। बद्रीनाथ क्षेत्र में ही हरिद्वार, केदारनाथ, ऋषिकेश, यमनोत्री और गंगोत्री जा सकते हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, मधुरा, काशी, अयोध्या, कांची, गंगासागर, अमरकंटक, उज्जैन, वैष्णोदेवी जम्मू, सबरीमाला केरल, तिरुपति बालाजी तमिलनाडु, स्वर्ण मंदिर पंजाब, गया बिहार, पुष्कर राजस्थान और लेपाक्षी मंदिर आंध्र आदि जगहों पर जा सकते हैं।