बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. देश-विदेश
  4. Lakshadweep Tourism
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (14:49 IST)

लक्षद्वीप के खूबसूरत बीच जिनके आगे मालदीव्स भी कुछ नहीं

मॉलदीव्स से कई गुना कम खर्च में देखें लक्षद्वीप का खूबसूरत समुद्र और लाजवाब बीचेस

PM Modi in Lakshadweep
लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद बहुत से लोगों का ध्यान इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की तरफ आकर्षित हुआ। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। वैसे तो यहां करीब 32 आईलैंड हैं लेकिन इनमें से केवल 10 पर जीवन संभव है।

यदि आप लक्षद्वीप घूमने जाना चाहते हैं और आपको कोई अनुमान नहीं है कि वहां कैसे पहुंचा जा सकता है, कितना खर्च आएगा और कितना समय लगेगा तो इस आर्टिकल में हम आपको वो सभी जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी लक्षद्वीप ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
 
लक्षद्वीप के रोचक तथ्य: 
लक्षद्वीप देश का सबसे ज्यादा साक्षरता वाला केंद्र शासित राज्य है।
यहां सबसे ज्यादा नारियल की खेती की जाती है। लक्षद्वीप  में हर साल लगभग 600 लाख से भी ज्यादा नारियल उत्पादन किया जाता है। यहां खाने में भी नारियल के तेल का चलन है।
वैसे तो लक्षद्वीप 32 द्वीपों का समूह है लेकिन उनमें से केवल 10 द्वीपों पर ही जाना संभव है। इनमें से सिर्फ 6 द्वीपों पर देश के लोग जा सकते हैं और 2 पर विदेशी पर्यटकों को जाने की अनुमति है।
लक्षद्वीप की अधिकांश आबादी मलयालम बोलती है
फराटा ( आटे, घी और चीनी से बनी एक रोटी जो आमतौर पर नाश्ते में खाई जाती है), टूना फिश फ्राई, मुस कवाब और रयेहेरा (लाल ट्यूना की सब्ज़ी) लक्षद्वीप के लोकप्रिय व्यंजन हैं।
लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ती है।
 
लक्षद्वीप कैसे जाएँ 
भारत की ज्यादातर आबादी प्लेन से नहीं ट्रेन से सफर करती है इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या लक्षद्वीप ट्रेन से पहुंचा जा सकता है। लक्षद्वीप जाने के लिए भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। आपको ट्रेन से पहले केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा और वहां से आप आगे की यात्रा कर सकते हैं।
 
अगर हम दिल्ली से बात करें तो ट्रेन से एर्नाकुलम तक पहुंचने में आपको 35 से 50 घंटे तक का समय लग सकता है और किराया ₹1000 से ₹9000 के बीच हो सकता है। इसके आगे का सफर आपको सी रूट या एयर रूट से तय करना होगा।
 
आप समुद्री मार्ग से शिप का आनंद लेते हुए लक्षद्वीप तक पहुंच सकते हैं। शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से कोच्चि से कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां से लक्षद्वीप तक पहुंचाने के लिए 12 से 20 घंटे का समय लगता है। फिलहाल सात जहाज यह सेवाएं दे रहे हैं और सभी का किराया अलग-अलग है।
 
दूसरा आप बाय एअर भी एर्नाकुलम से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप में अगाती द्वीप पर अगाती एयरपोर्ट है। कोच्चि एयरपोर्ट से यहां के लिए हर दिन कई फ्लाइट हैं। कोच्चि से अगाती पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है।
lakshadweep

आप दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट से भी लक्षद्वीप के अगाती एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं. डायरेक्ट सफर में आपको बीच में दो से तीन बार रुकना पड़ सकता है. इस तरह फ्लाइट से लक्षद्वीप पहुँचने में भी दो से तीन दिन का समय लगेगा.
 
लक्षद्वीप घूमने का सही समय
लक्षद्वीप घूमने के लिए अक्टूबर से मई महीने का समय सबसे अच्छा माना जाता है। बारिश के मौसम में यहां अधिक पर्यटक नहीं पहुंचते हैं।
 
लक्षद्वीप के आकर्षक पर्यटन स्थल
 
कदमत आइलैंड
10 किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ कदमत आईलैंड लक्षद्वीप का प्रसिद्ध आईलैंड है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कदमत आईलैंड के खूबसूरत बीच पर बैठकर सनराइज और सनसेट देखने का अलग ही आनंद है। कदमत आईलैंड पर आप स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और पैराग्लाइडिंग आदि एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।
 
कवारत्ती आईलैंड
कवारत्ती आइलैंड लक्षद्वीप का सबसे खूबसूरत आयरलैंड है। यह लक्षद्वीप की राजधानी भी है। यहां की मखमली रेत, खूबसूरत बीचेस इस जगह का प्रमुख आकर्षण हैं। कवारत्ती आईलैंड कोच्चि से मात्र 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लक्षद्वीप घूमने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा इसी आईलैंड पर आते हैं।
 
मरीन संग्रहालय
यह जगह लक्षद्वीप के कवारत्ती आईलैंड पर ही स्थित है। इस संग्रहालय का निर्माण समुद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया गया था। आप यहां अलग-अलग प्रकार के समुद्री जानवरों को देख सकते हैं। यहां पर कई प्रजाति की समुद्री मछलियां भी देखी जा सकती हैं। यह संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच खुलता है।
 
कल्पेनी आईलैंड
इस आईलैंड को कोइफैनी आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह तीन अलग-अलग द्वीपों का समूह है। जिसमें पित्ती,  तिलक्कम द्वीप और कल्पेनी द्वीप शामिल हैं। यहां भी आप अलग-अलग एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। आप इस आईलैंड पर बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।
 
बांगरम आईलैंड
इस द्वीप को रत्नों का द्वीप भी कहा जाता है। यह द्वीप अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग में मछलियों के साथ तैरने का आनंद ले सकते हैं। 
 
अगाती आईलैंड
अगाती आइलैंड लक्षद्वीप का सबसे ज्यादा पसंदीदा द्वीप है। यहां सबसे ज्यादा शादीशुदा कपल पहुंचते हैं। 9 किलोमीटर के दायरे में फैला यहां आईलैंड 10000 से अधिक लोगों का बसेरा है। यहां आपको अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को इस आईलैंड पर जरूर जाना चाहिए। 
 
मिनिकॉय आईलैंड
यहां आपको कई प्रकार के रत्न मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां सफेद चट्टान और अरब सागर का नीला पानी भी देखने को मिलता है। यहां पर कई सारे रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट बने हैं जहां पर विदेशी पर्यटक रुकना पसंद करते हैं। यदि आप लक्षद्वीप आ रहे हैं तो यहां घूमने जरूर जाएं।
 
अमिन्द्विवी आईलैंड
यह द्वीप लक्षद्वीप के उत्तरी छोर पर मौजूद ह। इस द्वीप पर सिर्फ भारत के लोग ही जा सकते हैं। विदेशी पर्यटकों को के लिए इस जगह जाने की अनुमति नहीं है।
 
याट क्रूज
लक्षद्वीप में याट क्रूज का अनुभव  अलग ही आनंद देता है। याट क्रूज पर आप नीले पानी पर यात्रा का आनंद ले सकते हैं। अगर आप लक्षद्वीप आ रहे हैं तो याट क्रूज आपकी यात्रा में शामिल होना ही चाहिए।
 
प्रकाश स्तंभ 
लक्षद्वीप के मिनकाय आईलैंड पर बना यह लाइटहाउस करीब 300 फीट ऊंचाई पर निर्मित है। इसका निर्माण साल 1985 में किया गया था। लक्षद्वीप आने पर इस लाइट हाउस को देखने जा सकते हैं।
 
स्कूबा डाइविंग
अगर आपने कभी स्कूबा  ड्राइविंग नहीं किया है तो लक्षद्वीप आने पर आपको स्कूबा डाइविंग का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। यह खूबसूरत अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा। लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। जिन लोगों को एडवेंचर का शौक है उन्हें भी स्कूबा ड्राइविंग काफी पसंद आता है।

लक्षद्वीप के बांगरम, कदमत और अगाती जैसे द्वीपों पर स्कूबा डाइविंग का आनंद लिया जा सकता है। समुद्र की अज्ञात और आकर्षक दुनिया को देखना आपको आनंद से भर देता है। यहां पर प्रति स्कूबा ड्राइविंग के लिए लगभग ₹2000 का खर्च आता है। 
PM Modi in Lakshadweep2
PM Modi in Lakshadweep2

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन
यदि आप सी फूड खाने के शौकीन हैं तो लक्षद्वीप में आपको बढ़िया समुद्री भोजन का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। क्योंकि लक्षद्वीप तटीय क्षेत्र है इसलिए यहां सी फूड ही अधिक मिलता है। वैसे यहां खाने में साउथ इंडियन फूड भी प्रचलित है।
 
लक्षद्वीप में रुकने की जगह
लक्षद्वीप में आपको रुकने के लिए अलग-अलग बजट में होटल, रिसोर्ट और रेंट रूम मिल सकते हैं।

लक्षद्वीप जाने से पहले ये परमिट और डॉक्यूमेंट होना हैं ज़रूरी
लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए आपको प्रशासन की तरफ से परमिट की आवश्यकता होती है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक क्लीयरेंस सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होता है और फिर उस सर्टिफिकेट पर आपको वहां के पुलिस स्टेशन से क्लीयरेंस लेना होता है।

इसके साथ ही तीन पासपोर्ट साइज के फोटो और पहचान पत्र भी वहां जमा करना होते हैं। इसके बाद ही आपको लक्षद्वीप में एंट्री परमिट मिल सकता है। लक्षद्वीप पहुंचने के बाद आपको यह क्लीयरेंस सर्टिफिकेट वहां के स्टेशन हाउस अधिकारी के पास सबमिट करना होता है। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट आप अपने पास ऑनलाइन और ऑफलाइन डाउनलोड करके रखें।