1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. US lawmakers appeal over Russian attacks

Russia-Ukraine War : रूसी हमलों को लेकर अमेरिकी सांसदों ने की अपील, युद्ध के खिलाफ आवाज उठाए भारत

Russo-Ukraine War
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 23वां दिन है। रूस के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने भारत से यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ गुरुवार को आवाज उठाने का आग्रह किया। कांग्रेस सदस्य जो विल्सन और भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना के नेतृत्व में सांसदों ने अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत तरनजीत सिंह संधू को फोन करके इस मामले पर चर्चा की।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने भारत से आह्वान किया है कि वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाए। इन सांसदों ने यूक्रेन में शांति के लिए पहल करने के अनुरोध के साथ यह भी कहा कि भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करे।

कांग्रेस सदस्य जो विल्सन और भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना के नेतृत्व में सांसदों ने अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत तरनजीत सिंह संधू को फोन करके इस मामले पर चर्चा की। खन्ना ने कहा कि उन्होंने विल्सन के साथ मिलकर राजदूत संधू से फोन पर बात की और दौरान भारत से यूक्रेन में नागरिकों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाए जाने का आग्रह किया।

एक दिन पहले, दो सांसदों टेड डब्ल्यू लियू और टॉम मालिनोवस्की ने भारत से रूस की निंदा करने का आग्रह किया था। उन्होंने संधू को लिखे एक पत्र में कहा, हालांकि हम रूस के साथ भारत के संबंधों को समझते हैं, हम संयुक्त राष्ट्र महासभा के दो मार्च के मतदान से दूर रहने के आपकी सरकार के फैसले से निराश हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि रूस द्वारा यूक्रेनी शहर पर हुए हमले में मरने वालों लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।
अगला लेख
Russia-Ukraine War : रूस ने तेज किए हमले, लवीव में 3 धमाके, एयरपोर्ट को बनाया निशाना