सम्बंधित जानकारी
- Russia Ukraine War : अब जर्मनी पर बरसे जेलेंस्की, कहा- यूक्रेन की सुरक्षा से ज्यादा अपनी अर्थव्यवस्था पर दे रहा ध्यान
- भारत पर टिकी है दुनिया की नजर, नई वैश्विक व्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ानी है : मोदी
- Russia-Ukraine War : बाइडन ने पुतिन को बताया 'युद्ध अपराधी', वार्ता से किया इनकार
- होली पूजा 2022 : होली जले तब कौन सा मंत्र बोलें, जानिए होली पूजा के 5 शुभ मंत्र
- होली पूजा की थाल कैसी होना चाहिए, क्या-क्या सामग्री रखें
यूक्रेन का दावा, रूस के 86 विमान, 444 टैंकों को किया तबाह, 14000 सैनिक भी मारे
कीव। रूस और यूक्रेन में पिछले 22 दिनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध का शिकार मासूम लोग भी हो रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसने रूस को अब तक कितना नुकसान पहुंचाया है।
ट्वीट में यूक्रेन ने जानकारी दी कि उसने रूस के 14000 सैनिकों को मार गिराया है। जबकि 86 एयरक्राफ्ट, 108 हेलिकॉप्टर्स और 444 टैंकों को तबाह कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के 103 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक थिएटर को ध्वस्त कर दिया है, जहां सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।
Information on Russian invasion
— MFA of Ukraine (@MFA_Ukraine) March 17, 2022
Losses of the Russian armed forces in Ukraine, March 17 pic.twitter.com/A0i5UkCznd
अधिकारी वहां फंसे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग थिएटर पर हुए हमले में बचने में कामयाब रहे। इस बीच रूस ने गुरुवार को एक और शहर में कई नागरिक इमारतों को नष्ट कर दिया।
मारियुपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि थिएटर पर बुधवार को हवाई हमला किया गया। सिटी काउंसिल ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें दिख रहा है कि इमारत का एक हिस्सा तबाह हो गया है। इमारत के तहखाने में सैंकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।
