सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. russia ukraine conflict ukraine claims to have captured 2 russian soldiers weapons
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (18:11 IST)

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिक पकड़ने का किया दावा, ओडेसा शहर में रूस ने मचाई तबाही, नाटो के 100 हेलीकॉप्टर अलर्ट पर

ukraine
यूक्रेन और रूस में घमासान युद्ध चल रहा है। इस बीच यूक्रेन ने 2 रूसी सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है। इस बीच यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूस ने बड़ा हमला किया है। 
इसमें इसमें 18 यूक्रेन सैनिकों के मौत की बात कही जा रही है। नाटो ने भी अपने 100 विमान अलर्ट पर रखे हैं।रूस ने यूक्रेन पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी। कीव के पास यूक्रेनी सेना का विमान क्रैश हो गया। खबरों के मुताबिक इसमें 14 लोग सवार थे।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 7 विमानों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन और रूस के लड़ाकू विमान आमने-सामने आ गए हैं। किव में मिग-29 और सुखोई-27 आमने-सामने आ गए हैं। 

यूक्रेन ने दावा किया रूस ने उसके नागरिकों को भी निशाना बनाया है। यूक्रेन बॉर्डर गार्ड्‍स के मुताबिक रूसी सेना उसके उत्तरी क्षेत्र में घुस गई है।

यूक्रेन ने कहा कि उसने एक रूसी हेलीकॉप्टर को भी गिराया है। यूक्रेन की सेना के ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के दो सैनिकों को पकड़ा है। 
93वें ओएमबीआर खोलोडनी यार ने यमपोल मोटराइज्ड राइफल की यूनिट 91701 से दो रूसी फौजियों को पकड़ने का दावा किया है।

इस बीच नाटो के यूएस मिशन ने रूस को दो टूक कहा है कि वह अपनी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोके।
ये भी पढ़ें
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने द्वितीय विश्व युद्ध से की रूसी हमले की तुलना