सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. chandigarh faces major power outage after electricity employees go on strike
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (17:08 IST)

युद्ध यूक्रेन में, बिजली चंडीगढ़ में गुल हो गई, आखिर क्या हो गया...

Russia-Ukraine
रूस और यूक्रेन में घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है, वहीं सिटी ब्यूटीफूल के नाम से मशहूर पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अंधेरे में घिरा हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से तीन दिन की हड़ताल बुलाई गई है। 
 
बिजली विभाग के कर्मचारी डिपार्टमेंट का निजीकरण होने का विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण आम लोगों की जिंदगी बहुत प्रभावित हुई है। शहर के अधिकतर घरों में बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बंद हो चुकी है।
 
चंडीगढ़ के कई हॉस्पिटल भी बिजली और पानी की सप्लाई नहीं होने से प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने की वजह से स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।
 
बिजली आने तक क्लासेस को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल होने की खबरें भी सामने आई हैं।
ये भी पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शेयर बाजार में मची तबाही, 2700 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स