सम्बंधित जानकारी
- यूक्रेन संकट पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले- लड़ाई रोकने पर मुख्य रूप से जोर देना चाहिए...
- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के टोरेट्स शहर में बिगड़ रहे हालात, पीने के पानी को तरस रहे लोग
- Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने की ईस्टर रविवार को अपने देश की जीत के बारे में बात
- यूक्रेन का पलटवार, रूस की कमान चौकी पर किया हमला
- Russia Ukraine War : मारियुपोल पर रूस का कब्जा, राष्ट्रपति पुतिन ने दी सैनिकों को बधाई, यूक्रेन ने उड़ाया मखौल
रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला, नष्ट किया दर्जनों संगठनों का डाटा
बोस्टन। दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि रूसी सरकार समर्थित हैकरों ने पिछले कुछ समय के दौरान यूक्रेन में दर्जनों संगठनों पर साइबर हमला कर उनके डेटा को नष्ट कर दिया है और सूचनाओं का एक अराजक माहौल पैदा कर दिया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग आधे हमले महत्वपूर्ण अवसंरचना पर किए गए और कई बारे ऐसे हमले बमबारी के साथ-साथ किए गए। इस दौरान, हैकरों ने नागरिकों की विश्वसनीय जानकारी और महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच को बाधित करने का प्रयास किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, रूस से संबद्ध समूह मार्च 2021 से इस हमले की तैयारी कर रहे थे ताकि वे नेटवर्क को हैक कर रणनीतिक और युद्धभूमि की खुफिया सूचनाएं एकत्र कर सकें और भविष्य में उसका इस्तेमाल कर सकें।
उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच 64 दिनों से युद्ध जारी है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है।
