1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia and Ukraine will exchange prisoners

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की रूस के साथ कैदियों की अदला बदली की घोषणा, ड्रोन हमले में रूस के सोची में भीषण आग

Russia and Ukraine war
Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) द्वारा रूस (Russia) के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची के निकट तेल के एक डिपो पर ड्रोन हमले किए जाने के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली की घोषणा की। रूस के अधिकारियों ने बताया कि सोची के निकट एक तेल डिपो पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भीषण आग लग गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि जुलाई में इस्तांबुल में हुई वार्ता के बाद यूक्रेन और रूस 1,200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हो गए हैं।
 
ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लगी : क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटएव ने 'टेलीग्राम' पर बताया कि एक ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मी तैनात किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना के वीडियो में तेल डिपो के ऊपर से धुएं के विशाल गुबार उठते दिखाई दिए।ALSO READ: ट्रंप की धमकी रही बेअसर, रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत
 
रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने सोची हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस बीच वोरोनिश क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य यूक्रेनी ड्रोन हमले में 4 लोग घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात तक रूस और काला सागर के ऊपर से 93 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।
 
रूस के मिसाइल हमले में 7 लोग घायल : इस बीच दक्षिणी यूक्रेन में माइकोलाइव शहर के एक आवासीय क्षेत्र पर रूस ने मिसाइल से हमला किया जिसमें 7 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 76 ड्रोन और 7 मिसाइल दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि जुलाई में इस्तांबुल में हुई वार्ता के बाद यूक्रेन और रूस 1,200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हो गए हैं।ALSO READ: यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 1,200 कैदियों की अदला-बदली करने के संबंध में एक समझौता हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि जिन व्यक्तियों की अदला-बदली की जानी है उनकी सूची तैयार की जा रही है जिससे ''हमारे आम नागरिक वापस आ सकेंगे। हालांकि, रूस ने इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन का कब्जा