सम्बंधित जानकारी
- इस रहस्यमयी शिव मंदिर में भीषण गर्मी में भी लगती है कड़ाके की ठंड
- 41 दिन तक ब्रह्मचर्य के बाद मिलता है इस मंदिर में प्रवेश, जानिए केरल सबरीमाला मंदिर के रहस्यमयी चमत्कार
- छत्रपति शिवाजी महाराज कैसे बने श्री तुलजा भवानी के उपासक, क्या आज भी है इस शक्तिपीठ का महत्व?
- रहस्यों से भरा है असीरगढ़ का गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, अश्वत्थामा गुप्त रूप से आज भी करते हैं यहां महादेव की पूजा
- कौन सी नदी कहलाती है वृद्ध गंगा, जानिए धार्मिक और पौराणिक महत्व
ये है दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की यात्रा का सबसे सस्ता प्लान, जेब पर भारी नहीं पड़ेगा घूमना
Delhi to Mathura Vrindavan trip in budget: दिल्ली से मथुरा और वृंदावन नजदीकी तीर्थ स्थल हैं। अगर आप एक या दो दिनों के लिए इन धार्मिक शहरों की यात्रा प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो आज वेब दुनिया हिंदी पर हम आपको उत्तर प्रदेश के इन दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का सबसे शानदार और पॉकेट फ्रेंडली प्लान बता रहे हैं।
जब भी हम किसी नए शहर में जाने की बात सोचते हैं तो अक्सर जानकारी के अभाव में हम अपनी ट्रिप को ओवर बजट कर लेते हैं। वहीं अगर हमें उस शहर के होटल्स, खान पान, प्रमुख पर्यटन स्थलों और वहां तक पहुँचने के संबंध में सही जानकारी हो तो ट्रिप को प्लान करने में आसानी हो जाती है। अगर आप भी कम बजट में दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की यात्रा करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है।
दिल्ली से मथुरा कैसे जाएं
दिल्ली से मथुरा के लिए ट्रेन का सफर सबसे आसान और आरामदायक होगा। दिल्ली से मथुरा का सामान्य ट्रेन टिकट का किराया लगभग 120 से 150 रुपये है। वहीं अगर आप AC का आराम चाहते हैं, तो टिकट 500 से 700 रुपये के आसपास होगा।
स्टेशन से बाहर निकलते ही कई सारे ऑटो और रिक्शा मिल जाते हैं। मथुरा स्टेशन से लगे हुए काफी सारे होटल हैं। जहां आपको ₹500 से लेकर आपके बजट के अनुसार होटल मिल जाएंगे। अगर आप वृंदावन में रुकना चाहते हैं तो आप ऑटो से वहां पहुंच सकते हैं। मथुरा से वृंदावन की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। वृंदावन में भी आपको आपके बजट के अनुसार होटल मिल जाएंगे।
मथुरा की सुबह वहां की प्रसिद्ध बेडई कचोरी से होती है। यदि आप खाने के शौकीन है तो आप भी इस नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। मात्र 25 से 30 रुपए का यह नाश्ता आपकी सुबह की भूख का शानदार इलाज होगा। इसके बाद आप मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकल जाएं। मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट पास पास हैं जिन्हें आप एक साथ विजिट कर सकते हैं।
मथुरा में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई रिक्शा सबसे लोकप्रिय साधन है जो आपको सस्ते में मिल जाएंगे। मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ है। यहां प्रवेश मुफ्त है। गेट पर ही आपको अपना बैग और मोबाइल फोन जमा करवाना होता है। इस पूरे मंदिर के दर्शन करने में आपको लगभग दो घंटे का समय लगता हैं। दोपहर को आप किसी भी ढाबे पर रख कर बजट में खाना खा सकते हैं। इसके बाद आप मथुरा का बाजार घूमने भी निकाल सकते हैं।
दूसरा दिन वृंदावन
वृंदावन में बहुत सारे दर्शनीय और धार्मिक स्थल हैं यदि आप यह सभी देखना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी मथुरा से वृंदावन निकल जाना चाहिए मथुरा से वृंदावन जाने के लिए आपको शेयरिंग ऑटो सस्ते में मिल जाएंगे।वृंदावन का बांके बिहारी भगवान कृष्ण की आराधना के लिए प्रसिद्ध है। यहां का वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहता है । आपको मंदिर में पहुंचने के लिए थोड़ा पैदल चलना पड़ेगा। बांके बिहारी मंदिर के पास ही सभी मंदिर हैं। बांके बिहारी से इस्कॉन मंदिर तक आप पैदल भी आ सकते हैं या 10 रुपये का रिक्शा ले सकते हैं। पास ही है निधिवन जो अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी रासलीला करते हैं। निधिवन से कुछ दूरी पर श्री राधा-रमण मंदिर है।
प्रेम मंदिर वृंदावन के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक है। प्रेम मंदिर जाने के लिए आपको शाम के समय का चुनाव करना चाहिए यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। रात को यह मंदिर लाइटिंग में और भी सुंदर नजर आता है। प्रेम मंदिर से बाहर निकलते ही सड़क के दोनों तरफ बहुत सारे ढाबे हैं जहां आप रात का भोजन कर सकते हैं। इस तरह से आप इस दो दिवसीय मथुरा वृंदावन ट्रिप को पूरे आनंद के साथ संपन्न कर सकते हैं।
जब भी हम किसी नए शहर में जाने की बात सोचते हैं तो अक्सर जानकारी के अभाव में हम अपनी ट्रिप को ओवर बजट कर लेते हैं। वहीं अगर हमें उस शहर के होटल्स, खान पान, प्रमुख पर्यटन स्थलों और वहां तक पहुँचने के संबंध में सही जानकारी हो तो ट्रिप को प्लान करने में आसानी हो जाती है। अगर आप भी कम बजट में दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की यात्रा करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है।
दिल्ली से मथुरा कैसे जाएं
दिल्ली से मथुरा के लिए ट्रेन का सफर सबसे आसान और आरामदायक होगा। दिल्ली से मथुरा का सामान्य ट्रेन टिकट का किराया लगभग 120 से 150 रुपये है। वहीं अगर आप AC का आराम चाहते हैं, तो टिकट 500 से 700 रुपये के आसपास होगा।
ALSO READ: दिल्ली से मनाली की बजट ट्रिप ऐसे करें प्लान, जानिए ट्रेवल से लेकर घूमने तक सभी जरूरी बातें
मथुरा दर्शन के मुख्य आकर्षणमथुरा की सुबह वहां की प्रसिद्ध बेडई कचोरी से होती है। यदि आप खाने के शौकीन है तो आप भी इस नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। मात्र 25 से 30 रुपए का यह नाश्ता आपकी सुबह की भूख का शानदार इलाज होगा। इसके बाद आप मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकल जाएं। मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट पास पास हैं जिन्हें आप एक साथ विजिट कर सकते हैं।