1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Minister Mohsin raza marrriage registration

योगी के मुस्लिम मंत्री का निकाह पंजीयन रद्द

Yogi Minister
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योग आदित्यनाथ सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा का निकाह पंजीयन रद्द हो गया। रजा ने अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। 
 
गौरतलब है कि योगी सरकार ने एक अगस्त को आदेश जारी कर विवाह का पंजीयन अनिवार्य किया था। इस आदेश के जारी होने से पहले हुई शादियों का पंजीयन भी जरूरी है। साथ ही सभी धर्मों पर लागू है। 
 
तीन अगस्त को प्रदेश के वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। साथ में उनकी पत्नी फातिमा भी थीं। उन्होंने शादी का 17 साल बाद रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजा ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को बंद कर देना चाहिए।  
 
बताया जाता है कि बुधवार को रजिस्ट्रेशन के कागजों की जांच के दौरान एडीएम ने रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया।  एडीएम अनिल कुमार के मुताबिक कागजों में कुछ खामियां थीं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 90 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र लेने भी आना होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
अगला लेख
पौने दो लाख शिक्षकों पर गिरेगी बर्खास्तगी की गाज