1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Colonel arrested for raping Lt- Colonels daughter

लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से बलात्कार, कर्नल गिरफ्तार

Colonel arrested
शिमला। थल सेना के प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) में यहां तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से बलात्कार करने के आरोप में56 साल के एक कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने सोमवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच के बाद बुधवार को कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
 
पुलिस अधीक्षक एस सम्बाशिवन ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने और कर्नल की गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन उनकी पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। बहरहाल, जांच जारी है और आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (भाषा) 
अगला लेख
खुशखबर, 10 गुना बढ़ गई इस कर्मचारी की पेंशन